छत्तीसगढ़ सरकार से मजदूरों की बेटियों को 20-20 हजार की मदद"
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मजदूर परिवारों की बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री नोनो सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत मजदूरों की दो बेटियों को 20-20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। यह योजना उन परिवारों के लिए है, जिनकी बेटियां 18 से 21 वर्ष की आयु के बीच हैं।
पात्रता और शर्तें:
इस योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य के पंजीकृत मजदूरों को मिलेगा। पात्रता के अनुसार, बेटियों की उम्र 18 से 21 वर्ष होनी चाहिए और उन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन:
योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले श्रम विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए मजदूर माता या पिता का श्रम विभाग में पंजीकरण अनिवार्य है। यदि पहले से पंजीकरण नहीं है, तो पहले पंजीकरण कराना होगा।
आवश्यक दस्तावेज:
रजिस्ट्रेशन कार्ड
बेटियों का आधार कार्ड
बैंक अकाउंट की फोटोकॉपी
दसवीं कक्षा की मार्कशीट की फोटोकॉपी
पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन की स्वीकृति के बाद, सहायता राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
सरकार की इस योजना का उद्देश्य है कि मजदूरों की बेटियां शिक्षा या स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ सकें।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0