"411 करोड़ का मेडिकल माफिया कांड! जनता के इलाज के नाम पर किया गया देश का सबसे बड़ा भरोसे का खून!"

जब बीमारियों से नहीं, भ्रष्टाचार से डर लगने लगे – तो समझिए इलाज भी बिक चुका है!
 0
"411 करोड़ का मेडिकल माफिया कांड! जनता के इलाज के नाम पर किया गया देश का सबसे बड़ा भरोसे का खून!"

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) में 411 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। कोर्ट में आरोपी ने जमानत की गुहार लगाई... लेकिन हाईकोर्ट ने दो टूक कहा – 'यह संगठित आर्थिक अपराध है, बेल दी तो भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा।'

ये महज़ पैसे की हेराफेरी नहीं, ये जनता की जान के साथ खिलवाड़ है।

क्या है मामला?

सरकारी अस्पतालों के लिए खरीदी गईं दवाओं में भारी गड़बड़ी।

करोड़ों के टेंडर बिना नियम के बांटे गए।

दवाओं की गुणवत्ता पर नहीं, कमीशन और साठगांठ पर हुआ फोकस।

जब बीमारी के नाम पर सौदे हों, जब मरीज की बेबसी को मुनाफे में बदला जाए, तब सवाल पूछना ज़रूरी हो जाता है—

क्या सिस्टम सिर्फ भ्रष्टाचारियों का गुलाम बन गया है?

क्या इलाज अब अधिकार नहीं, अमीरों की सुविधा बन चुका है?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0