शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया शोषण: असिस्टेंट कमिश्नर पर रेप और जबरन अबॉर्शन का आरोप, पीड़िता बोली- भरोसा तोड़ दिया
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने असिस्टेंट कमिश्नर पर शादी का झांसा देकर 7 साल तक शारीरिक शोषण करने, रेप और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दोनों की पहचान साल 2016 में दंतेवाड़ा में हुई थी, तभी से आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
महिला ने बताया कि आरोपी अधिकारी ने पहले प्यार और फिर शादी का वादा कर संबंध बनाए। इस दौरान जब वह गर्भवती हुई तो उस पर दबाव बनाकर अबॉर्शन करवा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हर बार वह शादी का भरोसा देकर उसे चुप करा देता था, लेकिन जब बात समाज और परिवार तक पहुंचने लगी, तो आरोपी ने मुंह मोड़ लिया।
शिकायत दर्ज, जांच शुरू
पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी अफसर के खिलाफ रेप, धोखाधड़ी और महिला के गर्भपात से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई तय होगी।
पीड़िता बोली- अब न्याय चाहिए
पीड़िता का कहना है कि उसने अपनी जिंदगी के 7 कीमती साल उस इंसान पर भरोसा करके बर्बाद कर दिए, जिसने हर बार झूठा सपना दिखाया। अब उसे इंसाफ चाहिए ताकि कोई और लड़की उसकी तरह ठगी न जाए।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0