नवा रायपुर विधानसभा में अंबेडकर की प्रतिमा की मांग: नेता प्रतिपक्ष महंत ने सीएम और स्पीकर को लिखा पत्र"

 0
नवा रायपुर विधानसभा में अंबेडकर की प्रतिमा की मांग: नेता प्रतिपक्ष महंत ने सीएम और स्पीकर को लिखा पत्र"

रायपुर | छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पत्र लिखकर नवा रायपुर में बन रहे नए विधानसभा भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

डॉ. महंत ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि जब वे स्वयं विधानसभा अध्यक्ष थे, तब उन्होंने इस प्रतिमा की स्थापना की घोषणा की थी। अब, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर 2025 में नए विधानसभा भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले हैं, यह प्रतिमा का अनावरण करने का उपयुक्त अवसर होगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल संविधान निर्माता को सम्मान देने का कार्य होगा, बल्कि यह अनुसूचित जाति समुदाय के लिए भी गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

डॉ. महंत ने आग्रह किया कि इस प्रस्ताव पर शीघ्र विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आगामी स्थापना दिवस तक प्रतिमा की स्थापना और अनावरण संभव हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0