तीन युवकों की मस्ती बनी मौत का कारण आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे तीनों युवकों की दुर्घटना में मौत..

Youth died in accident...
 0
तीन युवकों की मस्ती बनी मौत का कारण आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे तीनों युवकों की दुर्घटना में मौत..

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर खतरनाक हादसा हुआ है इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है

 तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पेंडारी गांव में खतरनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि, तीनों बाइक सवार देर रात आर्केस्ट्रा प्रोग्राम से लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0