शाबाश बिटिया! ताइवान में रंजीता कोरेटी ने जीता स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ और भारत का बढ़ाया मान
शाबाश बिटिया! ताइवान में रंजीता कोरेटी ने जीता स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ और भारत का बढ़ाया मान
कोण्डागांव/रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी रंजीता कोरेटी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। ताइपे (ताइवान) में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में रंजीता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।
रंजीता की यह उपलब्धि न केवल कोण्डागांव जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता इस बात का प्रतीक है कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ अब वैश्विक मंच पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
रंजीता की इस सफलता के पीछे उसका कठिन परिश्रम, अदम्य आत्मबल, और समर्पित प्रशिक्षण का बड़ा योगदान है। राज्य बाल कल्याण परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग और उनके प्रशिक्षकों ने इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रदेश सरकार की ओर से रंजीता को बधाई दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यह सफलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि यदि बेटियों को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे हर ऊँचाई को छू सकती हैं।
सरकार ने एक बार फिर दोहराया है कि वह बेटियों को हर स्तर पर सशक्त और समर्थ बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
कोण्डागांव की इस होनहार बेटी को कोटिशः बधाइयाँ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0