मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने की सौजन्य मुलाकात

Union Minister of State Ramdas Athawale made a courtesy call on Chief Minister Vishnu Dev Sai
 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 1 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथि का आत्मीय स्वागत किया।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के हित में संचालित योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

राज्यमंत्री रामदास अठावले ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में बेहतर कार्य किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए इसी तरह समर्पित भाव से काम करती रहेंगी।

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0