रायपुर पुलिस के लिए दो दिवसीय मार्गदर्शन सत्र सम्पन्न
रायपुर पुलिस के लिए दो दिवसीय मार्गदर्शन सत्र सम्पन्न
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दो दिवसीय मार्गदर्शन सत्र के माध्यम से संवाद किया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी बाजपेयी सभागार, मेकाहारा रायपुर में आयोजित हुआ।
इस मार्गदर्शन सत्र में कुल 2316 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। 21 अगस्त को आयोजित पहले दो सत्रों में क्रमशः 762 और 660 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे, जबकि 24 अगस्त को अंतिम सत्र में 894 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
मुख्य बिंदु :
पुलिस महानिरीक्षक ने अनुशासन, सकारात्मक सोच और टीम भावना को बेहतर पुलिसिंग की नींव बताया।
अपराधों की रोकथाम के लिए त्वरित कार्यवाही और थाना प्रभारियों द्वारा विवेचकों से प्रतिदिन चर्चा करने के निर्देश दिए।
प्रत्येक पुलिसकर्मी को ड्यूटी और निजी जीवन में यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने की बात कही।
नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया।
जनता के बीच पुलिस पर विश्वास बढ़ाने और अपराधों की रोकथाम में सक्रिय प्रयासों पर विशेष बल दिया।
सत्र के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने जवानों से सीधे संवाद स्थापित किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कई व्यावहारिक उदाहरण भी दिए।
कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि यह मार्गदर्शन सत्र पुलिस बल के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और उपयोगी है। आने वाले समय में रायपुर पुलिस की कार्यशैली और अधिक अनुशासित, प्रभावी और संवेदनशील होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0