सागर अस्पताल पर फर्जी रिपोर्ट बनाकर इलाज के नाम पर ठगी का आरोप, व्यापारी ने दर्ज कराई शिकायत

 0
सागर अस्पताल पर फर्जी रिपोर्ट बनाकर इलाज के नाम पर ठगी का आरोप, व्यापारी ने दर्ज कराई शिकायत

भोपाल स्थित सागर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एक बार फिर विवादों की गिरफ्त में आ गया है। इस बार सागर जिले के एक व्यापारी अजय दुबे ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि अस्पताल ने उन्हें झूठी मेडिकल रिपोर्ट देकर मानसिक रूप से डराया और महंगे इलाज के लिए मजबूर करने की कोशिश की।

अजय दुबे ने बताया कि उन्हें हल्का सीने में दर्द था, जिसके बाद वे अस्पताल गए थे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें बिना ज्यादा जांच किए ही तुरंत ऐंजियोग्राफी करवाई और रिपोर्ट में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज दिखाया। इस रिपोर्ट को देखकर अजय दुबे और उनका परिवार घबरा गए, लेकिन उन्होंने दूसरे डॉक्टर से राय ली तो पता चला कि उनके हृदय में कोई ब्लॉकेज नहीं है।

यह खुलासा होने के बाद अजय दुबे ने सागर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही उन्होंने स्टेट मेडिकल काउंसिल और सीएमएचओ को भी इस मामले में अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत भेजी है। उन्होंने डॉक्टर स्वप्निल एस गाडे और डॉक्टर गुमा पर गलत जांच रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया है।

दुबे ने कहा कि यदि समय रहते उन्होंने दूसरी राय न ली होती, तो उन्हें गैरजरूरी इलाज का शिकार बनाया जा सकता था। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह अस्पताल का नियमित तरीका है, जिससे मरीजों को डराकर उन्हें महंगे इलाज में फंसाया जाता है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कुछ निजी अस्पताल मरीजों की मजबूरी और अज्ञानता का फायदा उठा रहे हैं? क्या चिकित्सा क्षेत्र में नैतिकता सिर्फ नाममात्र रह गई है?

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0