फांसी, फंदे पर लटके शव देख पति के उड़े होश..

The husband was shocked फांसी, फंदे पर लटके शव देख पति के उड़े होश..
 0
फांसी, फंदे पर लटके शव देख पति के उड़े होश..

छत्तीसगढ़ के जिले के जांजगीर चांपा नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भटली में एक महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतिका का नाम ललिता बाई उम्र 31 वर्ष है जोकि बीती रात को फांसी लगाए है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतिका के पति नरधारी यादव ने बताया कि वह मंगलवार की रात करीबन 9 बजे घर से घूमने को निकला था जिसके बाद रात 10 बजे घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी ललिता बाई फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। किस कारण से यह कदम उठाया है इस की जानकारी नहीं है हम दोनो के बीच ऐसा कुछ भी लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ है।

पति ने बताया कि वह सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है और होली के लिए घर आया हुआ था। फिलहाल नवागढ़ पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे का खुलासा हो पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0