पास्टर पादरी को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज ने किया प्रदर्शन

The entire society did not oppose the conversion of the village pastor to Buddhismपास्टर पादरी को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज ने किया प्रदर्शन
 0
पास्टर पादरी को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज ने किया प्रदर्शन

भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज और सनातन समाज का धरना-प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़), 6 अगस्त — जिले में मंगलवार को धर्मांतरण और मतांतरण के विरोध में सर्व समाज और सनातन समाज के बैनर तले जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन मंगल भवन के सामने प्रारंभ हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर सभा में शामिल हुए।

सभा के बाद एक रैली निकाली गई, जो नारेबाजी करते हुए भानुप्रताप देव चौक तक पहुंची। वहां प्रदर्शनकारियों ने ईसाई मिशनरियों पर धर्मांतरण के गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन को समर्थन देते हुए स्थानीय व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें सांकेतिक रूप से बंद रखीं। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि धर्मांतरण गतिविधियों पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

सनातन समाज अध्यक्ष गौरव चोपड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों द्वारा संगठित रूप से धर्मांतरण कराया जा रहा है। यह हमारे देश की सांस्कृतिक परंपराओं और देवी-देवताओं के अपमान का प्रयास है। विदेशी संस्कृति को थोपने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि यह विरोध केवल सांकेतिक है और यदि स्थिति नहीं सुधरी तो बड़ा जनांदोलन खड़ा किया जाएगा।

प्रदर्शन में मौजूद एक अन्य वक्ता ने कहा, “भोले-भाले ग्रामीणों को लालच देकर उनकी आस्था बदली जा रही है। गांवों की संस्कृति को नजरअंदाज किया जा रहा है। अब गांवों में पादरी या पास्टरों को घुसने नहीं दिया जाएगा।”

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन इसके जरिए लोगों ने प्रशासन को यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि वे धर्मांतरण की गतिविधियों को अब और सहन नहीं करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0