प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने का सपना साकार : मुख्यमंत्री साय

The dream of taking cooperatives to every household under the leadership of Prime Minister Narendra Modi has come true: Chief Minister Sai प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने का सपना साकार : मुख्यमंत्री साय
 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने का सपना साकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने का सपना साकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 11 जून 2025।राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी केदारनाथ गुप्ता के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का वर्चुअल शुभारंभ भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता के जरिए समृद्धि लाने की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। उनकी प्रेरणा से प्रदेश के घर-घर को सहकारिता से जोड़ने का कार्य तेज़ी से जारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि केदारनाथ गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश में सहकारिता को और मजबूती मिलेगी।

दुग्ध उत्पादन और बैंकिंग सुविधा को मिल रही नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 जिलों में दुधारू गाय वितरित की जा रही हैं। वहीं, पंचायती राज दिवस के अवसर पर 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले गए हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों को अब ग्राम पंचायत भवन में ही बैंकिंग सेवाएं मिल रही हैं। अगले पंचायती राज दिवस तक प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

फरसाबहार शाखा से किसानों को बड़ी राहत

फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नई शाखा के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को बैंकिंग सेवाओं के लिए 50-60 किलोमीटर दूर पत्थलगांव नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा किसानों के लिए समय और संसाधन दोनों की बचत करेगी। इसके लिए सहकारिता विभाग को भी साधुवाद दिया।

सहकारिता क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक वामनराव लाखे और ठाकुर प्यारेलाल को स्मरण करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आज सहकारिता का मजबूत ढांचा खड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि यह वर्ष सहकारिता का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष है और केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रयासों से इस क्षेत्र में चमत्कारिक परिवर्तन हो रहा है।

रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी का लाभ मिल रहा है। साथ ही, सहकारिता को अंतिम गांव तक पहुंचाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जा रहा है। अपेक्स बैंक आज 40 हजार करोड़ रुपए के टर्नओवर के साथ प्रदेश का सबसे मजबूत संगठन बन चुका है और अब तक 7500 करोड़ रुपए का ऋण किसानों को वितरित किया गया है।

सत्य साईं हॉस्पिटल को मिली 2.25 करोड़ की सहायता राशि

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मजगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड ने सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत राजधानी रायपुर के सत्य साईं हृदय चिकित्सालय को 2.25 करोड़ रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए कंपनी का आभार व्यक्त किया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, सुनील सोनी सहित विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव सहकारिता सुब्रत साहू और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0