शिक्षा से ही समाज की दशा और दिशा तय होती है : नेहा बाबा वर्मा
शिक्षा से ही समाज की दशा और दिशा तय होती है : नेहा बाबा वर्मा
दुर्ग, पाटन। पीएम श्री विद्यालय अखरा में आज प्रवेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में माता सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को पुस्तकों और गणवेश का वितरण किया गया। साथ ही मिठाई खिलाकर सभी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अतिथियों, शिक्षकों और पालकों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद एवं सभापति नेहा बाबा वर्मा ने कहा कि “शिक्षा से ही समाज की दिशा और दशा तय होती है। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली वह शक्ति है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है।”
शिक्षाविद सीताराम देवांगन ने पालकों से बच्चों की पढ़ाई में विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विद्यालय प्रमुख गोपेन्द्र साहू ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्ता बताते हुए पालकों से सहयोग की अपील की। पीएम श्री स्कूल के प्रधान पाठक ने विद्यालय की समस्त गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
भाजपा नेता बाबा वर्मा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाटन क्षेत्र को पीएम श्री स्कूल की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार की "एक पेड़ माँ के नाम" पहल के तहत अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों के लिए स्वादिष्ट भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें पार्षद नेहा बाबा वर्मा और एसएमसी सदस्य गंगा निषाद ने विशेष सहयोग दिया।
इस अवसर पर योगेश्वर वर्मा, सुशील कश्यप, चंद्रशेखर छेदय्या, गंगाराम निषाद, रामनाथ साहू, नेहा चक्रधारी, गावास्कर देवांगन, धर्मेंद्र देवांगन, मीना देवांगन, मुक्ता, मिथलेश, रेखा ठाकुर, मधु ठाकुर सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0