महिलाओं और बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
महिलाओं और बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
रायपुर। राजधानी रायपुर में महिलाओं और बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट और पाक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
नई दिल्ली से सायबर टीम द्वारा एक विशेष डाटा प्राप्त हुआ था, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों के आपत्तिजनक/अश्लील चित्र, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों की जानकारी साझा की गई थी। उक्त जानकारी के आधार पर जब छत्तीसगढ़ के रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र की पड़ताल की गई, तो एक संदिग्ध मोबाइल नंबर और वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करने वाले युवक का नाम सामने आया।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
पुलिस जांच में पता चला कि फराज अहमद पिता मिनहाज अहमद उम्र 27 साल, निवासी राजीव पाण्डेय मस्जिद के पास, नोहर किराना स्टोर, संजय नगर, थाना टिकरापारा रायपुर, अपने वाई-फाई कनेक्शन के जरिए आपत्तिजनक कंटेंट वायरल कर रहा था। जांच में उसके मोबाइल और वाई-फाई नेटवर्क की तकनीकी जानकारी जुटाई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने फराज अहमद को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वाई-फाई का उपयोग करते हुए अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 148/2025 धारा 67बी आईटी एक्ट और 15 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी को 04 जुलाई 2025 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे भी सघन जांच जारी है और यदि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आते हैं, तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण :
नाम : फराज अहमद
पिता का नाम : मिनहाज अहमद
उम्र : 27 वर्ष
पता : राजीव पाण्डेय मस्जिद के पास, नोहर किराना स्टोर, संजय नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0