"प्लेन हादसे का इकलौता चश्मदीद बोला- मौत सामने थी, सीट के साथ गिरकर बचा"

 0
"प्लेन हादसे का इकलौता चश्मदीद बोला- मौत सामने थी, सीट के साथ गिरकर बचा"

गुजरात के अहमदाबाद में हाल ही में हुए भीषण विमान हादसे में जहां अधिकांश यात्री काल के गाल में समा गए, वहीं एक यात्री, विश्वास कुमार, चमत्कारिक रूप से इस हादसे में जिंदा बच निकले। यह हादसा फ्लाइट के टेकऑफ के महज दो मिनट बाद हुआ, जब विमान नियंत्रण खो बैठा और दीवार से जा टकराया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।

विश्वास कुमार ने बताया कि जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, एक जोरदार झटका लगा और दरवाजा टूट गया। वह खुद अपनी सीट समेत नीचे गिर पड़े। वह बोले, "मुझे ऐसा लगा कि अब मैं नहीं बचूंगा, पर सीट की बेल्ट और किस्मत ने मुझे बचा लिया।" हादसे के बाद वह किसी तरह मलबे से बाहर निकलने में सफल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विमान दुर्घटना को गंभीरता से लिया और अस्पताल पहुंचकर घायल विश्वास से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और पीड़ितों के परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0