20 जुलाई को होगी सब इंजीनियर परीक्षा: परीक्षार्थियों को हाफ शर्ट और चप्पल में आना अनिवार्य, घड़ी-पर्स-गहनों पर पाबंदी

Sub engineer exam will be held on 20th July: Candidates must come in half shirt and slippers, watch, purse and jewellery are prohibited20 जुलाई को होगी सब इंजीनियर परीक्षा: परीक्षार्थियों को हाफ शर्ट और चप्पल में आना अनिवार्य, घड़ी-पर्स-गहनों पर पाबंदी
 0
20 जुलाई को होगी सब इंजीनियर परीक्षा: परीक्षार्थियों को हाफ शर्ट और चप्पल में आना अनिवार्य, घड़ी-पर्स-गहनों पर पाबंदी

20 जुलाई को होगी सब इंजीनियर परीक्षा: परीक्षार्थियों को हाफ शर्ट और चप्पल में आना अनिवार्य, घड़ी-पर्स-गहनों पर पाबंदी

रायपुर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा सब इंजीनियर (सिविल) भर्ती परीक्षा 20 जुलाई 2025, शनिवार को आयोजित की जा रही है। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। बस्तर जिले में इसके लिए 18 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा में सख्त ड्रेस कोड और सुरक्षा दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। परीक्षार्थियों को आधे बांह की शर्ट और चप्पल या सैंडल पहनकर परीक्षा केंद्र आना होगा। परीक्षा में फुल शर्ट, फुल बाजू के कपड़े, कोट, बेल्ट, घड़ी, पर्स, जूते-मोजे और किसी भी प्रकार के गहने (झुमका, चेन, अंगूठी आदि) पहनना सख्त वर्जित किया गया है।

यह लाना अनिवार्य होगा

एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र)

फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन, वोटर आईडी आदि)

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा:

जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल समेत कुल 18 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

व्यापमं ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन न करने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0