सब इंजीनियर भर्ती: 113 पदों के लिए 20 हजार उम्मीदवार, प्रवेश पत्र जारी

Sub Engineer Recruitment: 20 thousand candidates for 113 posts, admit card issued सब इंजीनियर भर्ती: 113 पदों के लिए 20 हजार उम्मीदवार, प्रवेश पत्र जारी
 0
सब इंजीनियर भर्ती: 113 पदों के लिए 20 हजार उम्मीदवार, प्रवेश पत्र जारी

सब इंजीनियर भर्ती: 113 पदों के लिए 20 हजार उम्मीदवार, प्रवेश पत्र जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में कुल 113 पदों के लिए 20 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा शुल्क तो जमा किया था, लेकिन ऑनलाइन फॉर्म सबमिट नहीं कर पाए थे, उन्हें भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया गया है।

13 जुलाई को होगी परीक्षा

व्यापमं की ओर से जानकारी दी गई कि सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित होगी।

आधिकारिक वेबसाइट से करें प्रवेश पत्र डाउनलोड

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस लेकर जाना अनिवार्य है। बिना वैध पहचान पत्र के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

SMS से भी भेजा गया प्रवेश पत्र लिंक

व्यापमं ने अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक SMS के माध्यम से भेजा है, ताकि किसी भी उम्मीदवार को असुविधा न हो।

इन पदों के लिए हो रही है परीक्षा

इस भर्ती परीक्षा में 96 सिविल सब इंजीनियर, 17 इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल सब इंजीनियर पदों के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के परिणाम इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि इससे पहले व्यापमं द्वारा 27 अप्रैल 2025 को पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं।

👉 आधिकारिक वेबसाइट: vyapam.cgstate.gov.in

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0