रायपुर में नशीली सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में नशीली सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 100 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप (TUSCOREX SYRUP) जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी इस सिरप को बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश में थे।
मामला कैसे खुला?
25 अगस्त 2025 को थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना मिली कि सोनडोंगरी तालाब के पास कुछ युवक बोरी और बैग में नशीली सिरप रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कबीर नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से —
सफेद बोरी में 33 शीशी
काले बैग में 30 शीशी
दुकान के पीछे रखे कार्टून से 37 शीशी
कुल 100 बोतल (प्रत्येक 100 एमएल) TUSCOREX SYRUP बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी
1. राहुल बंजारे, पिता महेश बंजारे, निवासी सतनामी बस्ती, पीपल पेड़ के पास, रायपुर
2. नंदन मिश्रा, पिता प्रमोद मिश्रा, निवासी ग्राम मजगांव, तहसील देवतालाब, जिला रीवा (म.प्र.), हाल पता अवधपारा सोनडोंगरी, रायपुर
3. सुरेंद्र सिंह, पिता भालसिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बनगोठरी, थाना पिलानी, जिला झुंझुनू (राजस्थान), हाल पता सेक्टर-4, उदया सोसायटी, थाना आमानाका, रायपुर
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 185/2025, धारा 21(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक तलाशते हुए नशीली दवाओं के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुनील दास (थाना प्रभारी कबीर नगर) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में उप निरीक्षक लोकेश्वर सदावर्ति, सहायक उप निरीक्षक नारायण सेन, प्र.आर. आलोप राठौर, आर. दीपक सिंह ठाकुर, मोसिन खान, गजेंद्र साहू, प्रेम प्रकाश चनाप, खगेश्वर राठीया, म.आर. अमीना खातून सहित ACCU टीम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
👉 पुलिस का कहना है कि रायपुर में नशे के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0