दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी जगदलपुर की श्रद्धा श्रीवास्तव मल्ल
दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी जगदलपुर की श्रद्धा श्रीवास्तव मल्ल
रायपुर/जगदलपुर, 11 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास विभाग की सखी वन स्टॉप सेंटर जगदलपुर की केंद्र प्रशासक श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव मल्ल को इस वर्ष 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
राज्य संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली ने श्रीमती मल्ल का चयन समारोह में प्रतिनिधित्व के लिए किया है। उनके साथ उनके पति अनिल मल्ल भी आमंत्रित हैं।
आदेश के मुताबिक, 15 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय समारोह में निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यह निमंत्रण महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यशैली और सखी वन स्टॉप सेंटर के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला है।
श्रीमती मल्ल का प्रोफाइल
पद: केंद्र प्रशासक, सखी वन स्टॉप सेंटर (जगदलपुर)
पहचान पत्र: आधार संख्या 573640995173
संपर्क: 9406228297
इस सम्मान को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के राज्य और जिला स्तरीय अधिकारियों ने श्रीमती मल्ल को शुभकामनाएं दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0