रायपुर: बिजली बिल के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हथौड़े से कर दी हत्या, बहन पर भी किया हमला
रायपुर: बिजली बिल के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हथौड़े से कर दी हत्या, बहन पर भी किया हमला
रायपुर, छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ बिजली के बिल को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। बहन जब उसे बचाने आई, तो आरोपी ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की।
गुढ़ियारी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना गुढ़ियारी दुर्गा चौक निवासी दुर्गा तिवारी के घर में घटी। आरोपी पुरुषोत्तम तिवारी उर्फ़... (उम्र 35 वर्ष) ने अपने छोटे भाई पर उस समय हमला कर दिया, जब वह सो रहा था। हमले में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान जब बहन बीच-बचाव के लिए आई, तो आरोपी ने उसे भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद गुढ़ियारी इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह घरेलू विवाद और बिजली बिल के भुगतान को लेकर उपजे तनाव का मामला प्रतीत हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0