रायपुर में पानी पर माफिया का कब्जा: निगम का पानी औने-पौने दाम में खरीद, 4 गुना ज्यादा कीमत पर बेच रहे टैंकर माफिया

 0
रायपुर में पानी पर माफिया का कब्जा: निगम का पानी औने-पौने दाम में खरीद, 4 गुना ज्यादा कीमत पर बेच रहे टैंकर माफिया

रायपुर. शहर के कई इलाकों में भीषण जलसंकट के बीच पानी माफिया एक्टिव हो गए हैं। नगर निगम से 200 से 500 रुपए में मिलने वाला पानी टैंकर माफिया 1400 से 2000 रुपए तक में बेच रहे हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि सूखाग्रस्त इलाकों में लोग मजबूरी में महंगे दामों में टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं।

नगर निगम ने जिन वार्डों को 'डार्क जोन' घोषित किया है, वहीं सबसे ज्यादा टैंकरों की कालाबाजारी हो रही है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इनमें एक वार्ड नगर निगम के सभापति का भी है।

निगम की अनदेखी, माफिया की चांदी

नियमों के मुताबिक निगम से टैंकर पानी कमर्शियल उपयोग के लिए नहीं बेचा जा सकता, लेकिन माफिया यही कर रहे हैं। वे कम रेट में पानी लेकर आमजन को महंगे दाम पर बेच रहे हैं। शिकायतों के बावजूद निगम की कार्रवाई न के बराबर है।

सूखते बोर, बढ़ती डिमांड

शहर के खमतराई, कबीर नगर, टिकरापारा, बिरगांव, ईदगाहभाठा जैसे इलाकों में भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। लोगों के घरों में लगे बोरवेल सूख गए हैं। इससे टैंकरों की डिमांड बढ़ी है और इसी का फायदा माफिया उठा रहे हैं।

सभापति बोले – जल्द होगी कार्रवाई

नगर निगम सभापति ने कहा कि टैंकर माफिया पर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी। पानी की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से यह धंधा फल-फूल रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

प्यास बुझाने की कीमत चार गुना

जहां नगर निगम से टैंकर 200 से 500 में मिल जाता है, वहीं माफिया इसका चार गुना तक वसूल रहे हैं। गर्मी बढ़ते ही यह धंधा औरभी तेज हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0