प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर छात्रों से जबरन शुल्क वसूली, रायपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पर गंभीर आरोप

Raipur Homeopathic Medical College accused of forcibly collecting fees from students in the name of practical examination प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर छात्रों से जबरन शुल्क वसूली, रायपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पर गंभीर आरोप
 0
प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर छात्रों से जबरन शुल्क वसूली, रायपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पर गंभीर आरोप

प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर छात्रों से जबरन शुल्क वसूली, रायपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पर गंभीर आरोप

रायपुर, 3 जून 2025 — रायपुर स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्रों में प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर गहरा आक्रोश है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन परीक्षा के नाम पर जबरन ₹500 से ₹1000 तक की अवैध वसूली कर रहा है। छात्रों ने इसको लेकर विरोध दर्ज करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों ने एक लिखित पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि सप्लीमेंट्री (पुनः परीक्षा देने वाले) छात्रों से ₹500 और नियमित छात्रों से ₹1000 की अतिरिक्त राशि प्रैक्टिकल परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए वसूली जा रही है। छात्रों का कहना है कि यह शुल्क विश्वविद्यालय के किसी भी आधिकारिक नियम या निर्देश में निर्धारित नहीं है।

परीक्षा से वंचित करने की धमकी”

छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन उन्हें यह कहकर डरा रहा है कि यदि उन्होंने यह राशि नहीं चुकाई, तो उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। छात्रों ने इस कदम को "शोषण" और "विश्वविद्यालय की गरिमा के विरुद्ध" बताया है।

छात्रों ने की जांच की मांग

छात्रों ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो भविष्य में भी छात्रों से इसी तरह अवैध वसूली होती रहेगी।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

वहीं दूसरी ओर, कॉलेज प्रशासन इस विषय पर कोई स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है। छात्रों का कहना है कि वे कई बार अपनी शिकायत लेकर प्रशासन के पास गए, लेकिन हर बार उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।

(कुलसचिव दिनेश सिंह का बयान)

9977888594

इस पूरे मामले में सवाल24 न्यूज ने आयुष विश्वविद्यालय के कुल सचिव से बात किया डॉ दिनेश सिन्हा ने कहा इस पूरे मामले की शिकायत मिली है इसको यूनिवर्सिटी भेज कर इस पर जांच कराएंगे और विद्यार्थियों के साथ न्याय होगा और अगर विद्यालय प्रशासन का आदेश आएगा तो बच्चों का पैसा वापस किया जाएगा और कोई भी छात्र परीक्षा देने से वंचित नहीं होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0