पुरानी बस्ती पुलिस ने अवैध चाकू के साथ बदमाश को दबोचा
पुरानी बस्ती पुलिस ने अवैध चाकू के साथ बदमाश को दबोचा
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के दिन अपराधियों पर नकेल कसते हुए थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने एक बदमाश प्रवृत्ति के युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देव सेन (पिता – मनोज सेन, उम्र 19 वर्ष, निवासी लाखेनगर पानी टंकी के पास, थाना पुरानी बस्ती) के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे "चाकूबाज विरोधी अभियान" के तहत की गई।
घटना का विवरण
15 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि लाखे नगर चौक, बिजली ऑफिस के पास एक युवक (उम्र लगभग 18-20 वर्ष) भूरे रंग का टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने हुए संदिग्ध रूप से घूम रहा है और उसके पास अवैध चाकू है।
पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्कता से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक नग लोहे का चाकू बरामद हुआ।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 340/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0