प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ओडिशा को देंगे 2750 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं की सौगात, झारसुगुड़ा–जामगा चौथी रेल लाइन सहित कई योजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ओडिशा को देंगे 2750 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं की सौगात, झारसुगुड़ा–जामगा चौथी रेल लाइन सहित कई योजनाओं का उद्घाटन
भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2025 को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर वे ₹2750 करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। यह आयोजन 'विकसित भारत – विकसित ओडिशा' की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।
झारसुगुड़ा–जामगा चौथी रेल लाइन का राष्ट्र को समर्पण
प्रधानमंत्री 53 किलोमीटर लंबी झारसुगुड़ा–जामगा चौथी रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस रेलखंड पर अत्यधिक रेल ट्रैफिक को कम करने, माल और यात्री ट्रेनों के संचालन को अधिक सुरक्षित, कुशल और समयबद्ध बनाने में यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी।
अन्य प्रमुख परियोजनाएं
इस मौके पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
सोनपुर–पुरुणाकटक नई रेलवे लाइन (73 किमी) – ₹1376 करोड़ की लागत से तैयार। यह खुर्दा रोड–बालांगीर रेल परियोजना का हिस्सा है।
सारला–सासन के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन की आधारशिला।
सारला में मालगाड़ी अनुरक्षण सुविधा (Freight Maintenance Facility)।
बामरा–धरुआडीही खंड में सबवे निर्माण।
लिंक सी–डुमेट्रा सेक्शन में दोहरीकरण।
जलेश्वर में रोड ओवर ब्रिज का लोकार्पण।
नई रेल सेवाओं की सौगात
प्रधानमंत्री ओडिशा के यात्रियों को नई रेल सेवाओं की सौगात भी देंगे, जिनमें शामिल हैं:
18313/18314 बौध–भुवनेश्वर न्यू–बौध साप्ताहिक एक्सप्रेस
18311/18312 संबलपुर–बौध–संबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस
भुवनेश्वर–सोनपुर–भुवनेश्वर इंटरसिटी एक्सप्रेस
दो जोड़ी बलांगीर–सोनपुर शटल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अब पुरुणाकटक से
ओडिशा में रेलवे विकास की रफ्तार
पिछले 11 वर्षों में ओडिशा में रेलवे विकास ने नई ऊंचाइयां छुई हैं:
राज्य का 100% रेल नेटवर्क विद्युतीकृत।
59 स्टेशनों को "अमृत स्टेशन" के रूप में आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
6 वंदे भारत ट्रेनों के माध्यम से 17 जिलों को आधुनिक रेल सुविधा का लाभ मिल रहा है।
प्रधानमंत्री की यह यात्रा ओडिशा के सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत संरचना विकास की दिशा में एक सशक्त और ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0