छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और नशे पर नकेल कसने की तैयारी, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

Preparations underway to crack down on rising crime and drug abuse in Chhattisgarh, DGP gives strict instructions छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और नशे पर नकेल कसने की तैयारी, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश
 0
छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और नशे पर नकेल कसने की तैयारी, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और नशे पर नकेल कसने की तैयारी, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे अपराध ग्राफ और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए डीजीपी अरुण देव गौतम ने रविवार को सभी रेंज अधिकारियों की बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में डीजीपी ने अधिकारियों को सख्ती बरतने और फील्ड में उतरकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक का मुख्य एजेंडा प्रदेश में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण था। डीजीपी ने इन घटनाओं पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि अब तुरंत सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि जनता को हर रेंज में पुलिस की मौजूदगी महसूस हो सके।

जनता के बीच उपस्थिति दर्ज कराएं राजपत्रित अधिकारी

बैठक में यह भी तय किया गया कि राजपत्रित अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में उतरें और जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। बिना परमिट चलने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने और नशे के कारोबार तथा उसमें शामिल युवाओं पर विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

हाईकोर्ट के संज्ञान और घटनाओं के बाद एक्शन

हाल ही में धमतरी में चाकूबाजी की घटना ने प्रदेश को हिला दिया था, जिसमें रायपुर के तीन युवकों की मौत हो गई थी। इसके अलावा अन्य जिलों से भी ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट ने पुलिस विभाग की चिंता बढ़ा दी।

हाईकोर्ट ने भी इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए बिलासपुर एसपी, रेंज आईजी, डीजीपी, होम सेक्रेटरी और मुख्य सचिव से एफिडेविट मांगा है कि प्रदेश में चाकूबाजी रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

अब पुलिस का होगा आक्रामक मोड

डीजीपी की इस इमरजेंसी मीटिंग के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि पुलिस अब आक्रामक मोड पर काम करेगी। प्रदेश में अपराध और नशे पर नकेल कसने के लिए कड़े अभियान चलाए जाएंगे और चाकूबाजी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0