रायपुर में हत्या के फरार आरोपी रिंकू अठवानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर में हत्या के फरार आरोपी रिंकू अठवानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर, 01 जुलाई 2025। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी रिंकू अठवानी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 21 जून 2025 को घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी इशिता अठवानी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
घटना का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कॉलोनी निवासी इशिता अठवानी का वर्ष 2019 में रिंकू अठवानी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की एक 5 वर्षीय बेटी भी है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बच्ची की बीमारी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 21 जून को भी इसी बात पर झगड़ा हुआ। इसी दौरान रिंकू ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने महिला को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर प्रमोद सिंह को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
लगातार दबिश और मुखबिरी के जरिए मिली सफलता
पुलिस टीम ने आरोपी की संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी दौरान आरोपी की उपस्थिति संबंधी सूचना मिली, जिसके आधार पर न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रिंकू अठवानी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का पता:
रिंकू अठवानी, दीपक कॉलोनी, साईं मंदिर के सामने गली, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उप निरीक्षक लखेश गंगेश, आरक्षक विजय भास्कर, आरक्षक गुरूचरण प्रधान एवं आरक्षक तिवारी प्रसाद खुंटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0