पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय की हत्या: आरोपी पप्पू यादव दो घंटे में गिरफ्तार
पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय की हत्या: आरोपी पप्पू यादव दो घंटे में गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज़ दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया। घटना डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के न्यू चंगोराभाठा इलाके की है।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी देवेंद्र भोलावे पेसिफिक वर्क फोर्स में कार्यरत हैं और उनके साथ हेमंत कुमार डिलिवरी ब्वॉय का काम करता था। 10 अगस्त 2025 को कन्हैया ध्रुव निवासी बिजली ऑफिस के पास, चंगोराभाठा ने पिज्जा का ऑर्डर दिया था, जिसे हेमंत कुमार डिलीवर करने गए थे।
समय अधिक होने पर प्रार्थी ने हेमंत को कॉल किया, लेकिन फोन एक अन्य युवक ने उठाया और बताया कि पप्पू यादव ने हेमंत को चाकू मार दिया है। घायल हेमंत को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हत्या की गंभीरता को देखते हुए उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह और थाना प्रभारी डी.डी. नगर को तत्काल आरोपी की तलाश के निर्देश दिए।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना डी.डी. नगर की संयुक्त टीम ने गहन पूछताछ और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दो घंटे के भीतर आरोपी पप्पू यादव को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी
नाम: पप्पू यादव
पिता का नाम: नीलू यादव
उम्र: 23 वर्ष
पता: बिजली ऑफिस के पास, चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर (छ.ग.)
टीम में शामिल अधिकारी
निरीक्षक एस.एन. सिंह (थाना प्रभारी डी.डी. नगर), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट), सउनि फूलचंद भगत, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेंद्र यादव, आर. महिपाल सिंह और किसलय मिश्रा की अहम भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0