सचिन पायलट बोले- आतंकवाद पर हो सीधी बात, कश्मीर और व्यापार से भटकाया गया मुद्दा
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रविवार को दिनेश मिरानिया के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर तीखे सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि “हम चाहते हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाली ताकतें हमेशा के लिए समाप्त हो जाएं। भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, उसका कोई मुकाबला नहीं। हम सेना को सलाम करते हैं।”
सचिन पायलट ने अमेरिका की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “सीजफायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति कर रहे हैं, जबकि मुद्दा आतंकवाद का है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कश्मीर और व्यापार पर चर्चा हो रही है, लेकिन आतंकवाद पर नहीं।”
उन्होंने पूछा, “क्या हमें ऐसा कोई भरोसा मिला है कि पाकिस्तान भविष्य में ऐसी दुस्साहसिक हरकत नहीं करेगा? क्या अमेरिका ने इसकी गारंटी दी है? इस पर संसद का विशेष सत्र बुलाकर चर्चा होनी चाहिए।”
राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि “भारतीय सेना और डीएमओ ने जो बताया है, उस पर हमें भरोसा है। हम सरकार के साथ हैं, लेकिन आतंकवाद के इंफ्रास्ट्रक्चर और टेरर फंडिंग को खत्म करने के लिए ठोस कदम जरूरी हैं।”
पायलट ने कहा कि भारत की तुलना पहले चीन से होती थी, लेकिन अब पाकिस्तान से की जाने लगी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0