"ऑपरेशन सिंधूर के बाद पाकिस्तान की नापाक हरकत, LoC पर ताबड़तोड़ फायरिंग में 10 की मौत, 40 से ज्यादा जख्मी"

 0
"ऑपरेशन सिंधूर के बाद पाकिस्तान की नापाक हरकत, LoC पर ताबड़तोड़ फायरिंग में 10 की मौत, 40 से ज्यादा जख्मी"

'ऑपरेशन सिंधूर' के बाद पाकिस्तान की सेना बौखला गई है। शनिवार देर रात पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एलओसी (LoC) पर अचानक भारी फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में अब तक 10 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

फायरिंग इतनी जबरदस्त थी कि कई गांवों में घरों की दीवारें तक चटक गईं, खिड़कियों के शीशे टूट गए और लोग जान बचाने के लिए रातभर बंकरों में छिपे रहे।

आतंकियों को बचाने की कोशिश?

सेना सूत्रों का कहना है कि यह फायरिंग भारत की हालिया कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंधूर' के जवाब में की गई है, जिसमें घुसपैठ की कोशिश कर रहे कई पाक समर्थित आतंकियों को ढेर किया गया था। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी फायरिंग का मकसद आतंकियों की घुसपैठ को कवर देना था।

फायरिंग का जवाब भी तगड़ा

भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तानी पोस्ट्स को भारी नुकसान पहुंचाया। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से कई चौकियां तबाह की गई हैं।

घायलों का इलाज जारी

घायल नागरिकों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी है।

PMO ने बुलाई आपात बैठक

घटना के तुरंत बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0