एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो माह से फरार आरोपी नर्बद कटरे गिरफ्तार
एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो माह से फरार आरोपी नर्बद कटरे गिरफ्तार
रायपुर, 10 जुलाई 2025। रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी नर्बद कटरे को पुलिस ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 415/2025 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
इस मामले में पहले ही आरोपी के तीन साथी रवि तमेर, राजेश पंचेश्वर और विनय सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन आरोपियों से पूछताछ में नर्बद कटरे का नाम सामने आया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
120 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप जब्त
पुलिस के अनुसार, आरोपी नर्बद कटरे ने मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली सिरप खरीदकर अपने साथियों को बेचने के लिए दिया था। मामले की विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अपने मूल निवास धारावासी, पोस्ट नेवरगांव, थाना लालबर्रा, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) में छिपा है।
सूचना मिलते ही थाना खमतराई से एक पुलिस टीम को मध्यप्रदेश रवाना किया गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने सिरप को मेडिकल स्टोर से खुद के नाम से बिल बनवाकर खरीदा था और साथियों को बेचने के लिए दिया था।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद आरोपी नर्बद कटरे (उम्र 31 वर्ष, पिता बोहरन कटरे) को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
पुलिस का सतर्क अभियान जारी
पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। रायपुर पुलिस का यह अभियान नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने के लिए सख्ती से जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

