Ms. Mona Sen became the Chairperson छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष बनीं सुश्री मोना सेन संस्कृति विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष बनीं सुश्री मोना सेन संस्कृति विभाग ने जारी किया आदेश
 0
Ms. Mona Sen became the Chairperson छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष बनीं सुश्री मोना सेन संस्कृति विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष बनीं सुश्री मोना सेन

संस्कृति विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन ने आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए सुश्री मोना सेन को छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष नामांकित किया है। यह नियुक्ति राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा की गई है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सुश्री मोना सेन, निवासी भागनगांव चौक, मदरसेना, ज्योति नगर, हल्का ललिता के पीछे, मोना सेन गली, रायपुर को निगम के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि आगामी आदेश से निर्धारित की जाएगी।

संस्कृति विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी इस आदेश पर अवर सचिव रुचि शर्मा के हस्ताक्षर हैं।

इस नियुक्ति के साथ ही राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति को नई दिशा देने, राज्य के सिनेमा उद्योग के विकास और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने की दिशा में निगम की भूमिका और अधिक सशक्त की जाएगी।

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नई अध्यक्ष मोना सेन से राज्य की फिल्म इंडस्ट्री को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0