मिशनरी,ईसाइयों के हौसले बुलंद ₹3300 पर रविवार देकर खुले आम कर रहे हैं धर्मांतरण रायपुर में हुआ बवाल..

Missionary Christians are very enthusiastic, they are openly converting 3300 people on Sunday, there was a ruckus in Raipur. मिशनरी ईसाइयों के हौसले बुलंद 3300 पर रविवार देकर खुले आम कर रहे हैं धर्मांतरण रायपुर में हुआ बवाल..
 0
मिशनरी,ईसाइयों के हौसले बुलंद ₹3300 पर रविवार देकर खुले आम कर रहे हैं धर्मांतरण रायपुर में हुआ बवाल..

रायपुर और बिलासपुर में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, तीन हिरासत में, केस दर्ज

रायपुर/बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के आरोप को लेकर रविवार को रायपुर और बिलासपुर में अलग-अलग घटनाओं में हंगामा और तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रायपुर: महिला समेत तीन हिरासत में, थाने में हाथापाई

रायपुर के कुकुरबेड़ा इलाके में रविवार को उस समय विवाद बढ़ गया, जब एक महिला समेत तीन लोगों पर धर्मांतरण का आरोप लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

थाने पहुंचने के बाद आरोपियों के परिजनों और समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान आरोप है कि पुलिस ने एक आरोपी युवक को पीट दिया, जिससे थाने में हाथापाई और विवाद की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक प्रार्थना सभा के जरिए धर्म बदलने के लिए 3,300 रुपये देने की पेशकश की जा रही थी। एक पीड़ित युवती ने बताया कि 12वीं की पढ़ाई के दौरान उसे हर महीने 3,300 रुपये देने का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा गया था, और मना करने पर दबाव बनाया गया।

एक अन्य युवक ने बताया कि उसकी भाभी ने पिछले साल से पूजा-पाठ करना छोड़ दिया है और ईसाई प्रार्थना सभाओं में शामिल होने लगी है। घर के ऊपर साइनबोर्ड लगाकर सभा भी कराई जा रही थी, जिससे मोहल्ले में विवाद बढ़ा।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामाजिक वैमनस्य फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बिलासपुर (सिरगीडी): प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण, मकान सील

बिलासपुर के सिरगीडी क्षेत्र में रविवार सुबह एक किराए के मकान में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा हो गया। आरोप है कि प्रार्थना नगर गली नंबर-2 में प्रतीक गजरे के मकान में किरायेदार सर्सतल कुर्रे की बेटी संगीता श्रीवास्तव, दामाद पवन श्रीवास्तव, मनोज खुब्रोटे, रोजा बाई और प्रभा मोहंती द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी।

सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध किया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में किया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रार्थना सभा में लोगों को बीमारियों से मुक्ति दिलाने का दावा किया जा रहा था और इसी बहाने उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और कहा है कि आरोप साबित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0