शराब घोटाला: 29 आबकारी अधिकारी पेश नहीं हुए, कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, अगर पेश नहीं हुए तो गिरफ्तारी तय..
शराब घोटाला: 29 आबकारी अधिकारी पेश नहीं हुए, कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट
रायपुर। बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में आरोपी बनाए गए तत्कालीन 29 आबकारी अधिकारी गुरुवार को भी ईडी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने सभी के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।
अदालत ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई में सभी आरोपी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि वे दो माह बाद भी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा, जिसकी तामिली पुलिस एजेंसी करेगी।
सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी
ईओडब्ल्यू और एसीबी ने संकेत दिए हैं कि वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा सकते हैं। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने इससे पहले चार्जशीट को खारिज कर दिया था।
इन अधिकारियों पर है आरोप
शराब घोटाले में जिन अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है, उनमें शामिल हैं—
नोहर सिंह ठाकुर, नीतू नेताम, अरविंद पटेल, नवीन प्रताप तोमर, राजेश जायसवाल, विकास गोस्वामी, दिनकर वासनिक, अभिमन्यु नेताम, सौरभ बक्शी, मोहित जायसवाल, आशीष कोसम, गरीब पाल दर्डी, ए.के. प्रकाश पाल, रामकृष्ण मिश्रा, नितिन खड्जा, मंजू श्री केसर, वेदराम लहरे, राकेश कसरे, वेदराम लहरे, कुसुम अनंत एललम, ध्रुव, विजय लक्ष्मण शर्मा, प्रमोद नेताम, सोनल नेताम, आलेख सिदार, जे आर मंडावी, जीआर फेकरा, जीएस नूरुटी, देवीलाल वैध और मृतक अशोक सिंह।
सेवा से निलंबन और सेवानिवृत्ति
इनमें से 8 अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि 21 अधिकारी अभी भी नौकरी पर हैं। सरकार ने सभी को निलंबित कर दिया है।
कई नेता-अफसर पहले से जेल में
बताया जा रहा है कि इस मामले में पहले ही कई नेता और अफसर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0