कांकेर: 36 लाख के इनामी 5 नक्सली गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल | C-60 और CRPF की बड़ी कार्रवाई
कांकेर: 36 लाख के इनामी 5 नक्सली गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल | C-60 और CRPF की बड़ी कार्रवाई
कांकेर (छत्तीसगढ़) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है। C-60 कमांडो और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 36 लाख के इनामी 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो नक्सली नाबालिग बताए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के कांकेर सीमा से लगे महाराष्ट्र के घने जंगलों में की गई। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से हथियार और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की है।
मुख्य बिंद
गिरफ्तार नक्सलियों पर कुल 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
2 नक्सली नाबालिग हैं, जिन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
नक्सलियों से बरामद सामग्री में देसी हथियार, बारूदी सुरंग बनाने का सामान, राशन और अन्य साजो-सामान शामिल हैं।
पुलिस की प्रतिक्रिया
सुरक्षा अधिकारियों ने इसे नक्सल नेटवर्क पर करारा प्रहार बताया है और कहा है कि ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0