रायपुर में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों पर हमला, कैमरा तोड़ा गया

रायपुर में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार और कैमरामैन पर हमला, कैमरा तोड़ा गया। प्रेस क्लब ने SSP से कार्रवाई की मांग की।
 0
रायपुर में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों पर हमला, कैमरा तोड़ा गया

राजधानी रायपुर में पत्रकारों पर हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसने प्रेस की स्वतंत्रता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना 12 जुलाई की है, जब एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार राघवेंद्र पांडे और उनके सहयोगी कैमरामैन प्रथम गुप्ता भावना नगर इलाके में मारपीट के एक मामले की रिपोर्टिंग करने गए थे।

रिपोर्टिंग के दौरान जब वे एक पक्ष से बातचीत करके लौट रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें रिपोर्टिंग से रोकने की कोशिश की, गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पत्रकारों का कैमरा भी तोड़ दिया गया। यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है।

घटना के बाद रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए SSP डॉ. लाल उमेद सिंह से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे गुंडा तत्वों पर तत्काल सख्त एक्शन जरूरी है ताकि भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात रिपोर्टिंग के दौरान हुई, जो पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0