स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल,5 वर्षीया मासूम को हुआ दवा का रिएक्शन, निकले शरीर में बड़े बड़े फोड़े

Health department exposed, 5 year old स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल,5 वर्षीया मासूम को हुआ दवा का रिएक्शन, निकले शरीर में बड़े बड़े फोड़े
 0
स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल,5 वर्षीया मासूम को हुआ दवा का रिएक्शन, निकले शरीर में बड़े बड़े फोड़े

चंद्रपुर,डभरा : 18 मई 2025,हाल में वेब सीरीज की शूटिंग हुई ,ग्राम चिकित्सालय वेब सीरीज की शूटिंग हुई है।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्यविभग ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वस्थ्य देने की दावे कर रहे हैं । बाधापाली के आंगनबाड़ी केन्द्र में 5 साल के बच्ची को टीका लगाने पर बिगड़ा तबियत,परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप,बच्ची का 15 दिन से चल रहा मेडिकल कालेज में इलाज, परिजनों ने किया कलेक्टर से शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच टीम गठित करने के आदेश।

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा के अंतर्गत बांध पाली थाना डभरा चौकी फ़ोगुरम में स्वास्थ्य विभाग के ऊपर एक गंभीर शिकायत कलेक्टर शक्ति से किया गया है। जिसमें रामकुमार बघेल बंधपाली ने बताया कि उनकी 5 साल की लड़की जो की 5 साल वाला टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उसको टीका लगाया। जिस पर उनकी लड़की 5 वर्ष के पूरे शरीर में रिएक्शन हो गया और पूरे शरीर में बड़े-बड़े फफोले बन गए ।यहां तक की उसकी आंख भी नहीं खुल पा रहा है फ़फूलो से। डॉक्टर ने बताया कि यह जो इंजेक्शन लगा वह रिएक्शन कर दिया है ।इस पर रामकुमार बघेल ने उक्त अपनी लड़की को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। मगर उनको वहां भी राहत नहीं मिली तो उक्त लड़की को रायगढ़ से रायपुर रिफर किया गया ।इस प्रकार की गलती डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई बार सुनने को मिलता है ।डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों पूरा डभरा तहसील तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी परेशान दिखाई देते हैं। और पीछे से उनका कहना रहता था कि उक्त अव्यवस्था राजनीति में उच्च पद में बैठे लोगों के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा का नियम बन गया है। कारण है नए प्रभारी B M O राजेंद्र पटेल का डभरा सामुदायिक केंद्र का बनना।जबकि इसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनसे सीनियर मधुरी चंद्रा पूर्वनB M O जो पूरे क्षेत्र स्वास्थ्य विभाग को अच्छी तरह से चला रही थी । मगर राजनीति पहुंच के मधुरी चंद्रा को हटा दिया और उनसे जूनियर डाक्टर राजेंद्र पटेल को B M O बना दिया गया।जो आय दिन विवादों के घेरे में रहते है। कभी ये कांग्रेस के पूर्व मंत्री का रिश्तेदारी का धौंस दिखाते है।कभी भाजपा के नेताओं का धौंस दिखाते रहते है। और नए डभरा अस्पताल के B M O कि कहानी यही खतम नहीं होती है। ये सरकारी अस्पताल के सामने एक सोनोग्राफी सेंटर खोले है ।जहां पर कि कई विवादित बात सुनने को मिलता है।और इनके सोनोग्राफी सेंटर को बड़े बड़े नेताओं को बुलाकर ये इस सेंटर का उद्घाटन करवाए थे।लोगो का कहना है कि जूनियर को डभरा अस्पताल का बीएमओ राजनीतिक कारण से बना दिया गया है। और माधुरी चंद्रा जो काफी सीनियर है उनको हटा दिया गया। बहुत से लोगों ने तो मांग भी किया है कि उक्त राजनीति पहुंच रखने वाले राजेंद्र पटेल को जो प्रभारी B M O है उनको तत्काल इस पद से हटकर किसी अन्य को इसका प्रभार मिल जाना चाहिए जिससे डभरा स्वास्थ्य विभाग का क्षेत्र में अच्छी तरह से स्वास्थ्य व्यवस्था अच्छी तरह से संचालित हो सके।

जांजगीर चांपा डभरा क्षेत्र के बांधापाली गांव में एक मासूम बच्ची की वैक्सीनेशन के बाद बिगड़ी हालत ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है। वहीं गांव के लोगों के साथ ही टीका लगने वाले बच्चों की माता पिता की चिंता बढ़ा दी है। रायपुर मेकाहारा में बच्ची की इलाज चल रही है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर स्वजन ने कलेक्टर से इसकी शिकायत की है जिसके बाद जांच टीम का गठन किया गया है।

ग्राम बांधापाली निवासी रामकुमार बघेल की पांच वर्षीय पोती मानवी को 15 अप्रैल को पांच साल की उम्र में लगने वाली निर्धारित टीका लगाया गया था। टीका लगने के अगले ही दिन उसकी आंखों में सूजन आ गई और पूरे शरीर पर लाल दाने निकल आए। साथ ही तेज खुजली और चकत्ते उभरने लगे। परिवार ने शुरुआत में इसे मामूली संक्रमण समझकर झाड़-फूंक और स्थानीय इलाज करवाया, लेकिन स्थिति बिगड़ती गई। बच्ची को रायगढ़ मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां कई दिनों तक इलाज के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। अंततः रायपुर मेकाहारा रेफर।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0