From October 22, three express trains,22 अक्टूबर से साउथ बिहार समेत तीन एक्सप्रेस ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना होंगी

22 अक्टूबर से साउथ बिहार समेत तीन एक्सप्रेस ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना होंगी
 0
From October 22, three express trains,22 अक्टूबर से साउथ बिहार समेत तीन एक्सप्रेस ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना होंगी

22 अक्टूबर से साउथ बिहार समेत तीन एक्सप्रेस ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना होंगी

रायपुर, 21 अक्टूबर 2025 दीपावली और छठ पर्व के दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अस्थायी व्यवस्था के तहत कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। अब तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 5 की जगह प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना होंगी।

रेलवे के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 5 की चौड़ाई सीमित होने के कारण भीड़भाड़ की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंचे। इसके लिए स्टेशन के गुढ़ियारी एवं के मुख्य प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 7 तक पहुंचा जा सकता है।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को SMS अलर्ट भेजे जा रहे हैं और स्टेशन परिसर में लगातार घोषणाएं की जा रही हैं ताकि किसी यात्री को असुविधा न हो। इसके साथ ही कुलियों, सफाईकर्मियों और ऑटो चालकों को भी इस बदलाव की जानकारी देकर यात्रियों की मदद के लिए जागरूक किया गया है।

अब ये ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 7 से चलेंगी —

दुर्ग–पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस

दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस

(दोनों ट्रेनें 22 से 27 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होंगी)

गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस

(23 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म 7 से प्रस्थान करेगी)

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा के दिन स्टेशन पहुंचने से पहले अपने टिकट पर दर्शाए गए प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य जांच लें और अनावश्यक भीड़ से बचें।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0