पिग आयरन खरीदकर 26 करोड़ की ठगी: बस्तर पुलिस ने नागपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

Fraud of 26 crores by buying pig iron: Bastar police arrested the accused from Nagpur पिग आयरन खरीदकर 26 करोड़ की ठगी: बस्तर पुलिस ने नागपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार
 0

पिग आयरन खरीदकर 26 करोड़ की ठगी: बस्तर पुलिस ने नागपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

जगदलपुर, छत्तीसगढ़:बस्तर पुलिस ने एक बड़ी आर्थिक ठगी का खुलासा करते हुए इंदौर से आरोपी अनिल राय को गिरफ्तार किया है, जिस पर विभिन्न राज्यों के कारोबारियों से करीब 26 करोड़ 36 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

जगदलपुर निवासी व्यापारी मोहित चावड़ा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि ORBIT ELECTROMECH INDIA PVT. LTD. नामक कंपनी के संचालक अनिल राय और उसके पर्चेस मैनेजर राहुल चौहान ने उनसे पिग आयरन की खरीदी की, लेकिन ₹64,51,143 की राशि वापस नहीं की।

शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो यह सामने आया कि अनिल राय ने चार राज्यों के कुल 9 व्यापारियों को ठगी का शिकार बनाया है। धोखाधड़ी की कुल रकम ₹26,36,74,904 (छब्बीस करोड़ छत्तीस लाख चौहत्तर हजार नौ सौ चार रुपए) बताई गई है।

इन राज्यों में है आरोपी पर दर्ज मामले:

छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र

उत्तर प्रदेश

बिहार

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिल राय इंदौर और कोलकाता स्थित BOLSTER TRADELINK LIMITED एवं औरंगाबाद स्थित ORBIT ELECTROMECH INDIA PVT. LTD. जैसी कंपनियों का संचालन करता था। यह कंपनियाँ पिग आयरन जैसे औद्योगिक कच्चे माल की खरीद-बिक्री के नाम पर विश्वास जीतती थीं और फिर भुगतान से इनकार कर देती थीं।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच के लिए अन्य राज्यों की पुलिस को भी सूचना दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0