पूर्व विधायक अरुण तिवारी रतनपुर के फार्म हाउस से गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर और पीएम पर अभद्र टिप्पणियों का मामला
पूर्व विधायक अरुण तिवारी रतनपुर के फार्म हाउस से गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर और पीएम पर अभद्र टिप्पणियों का मामला
रतनपुर।कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी को पुलिस ने रतनपुर स्थित उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के संबंध में की गई है।
अरुण तिवारी के खिलाफ रंजीत यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि तिवारी रतनपुर में अपने फार्म हाउस में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया और सिविल लाइन थाना लेकर पहुंची। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि अरुण तिवारी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से लगातार फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी पत्नी और मां के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। वह सार्वजनिक रूप से यह भी कह रहे थे कि उन्हें किसी से कोई डर नहीं है।
अरुण तिवारी पहले इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माने जाते थे, लेकिन विवादित बयानों और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें कांग्रेस से निष्कासित किया जा चुका है। इससे पहले भी वह कई बार विवादों में घिर चुके हैं।
इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और पार्टी की छवि को भी गहरा नुकसान पहुंचा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0