सरकारी क्वार्टर बना मौत का घर: कर्मचारी ने पहले पत्नी-बच्चों को जहर दिया, फिर खुद भी जान दे दी
महासमुंद जिले के सरकारी आवास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सरकारी कर्मचारी ने अपने क्वार्टर में पहले पत्नी और दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पड़ोसियों को जब घर से कोई हलचल नहीं सुनाई दी तो शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर चारों की लाशें मिलीं। कमरे में जहरीले पदार्थ के खाली पैकेट और फंदे के निशान भी मिले हैं।
प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह या मानसिक तनाव को कारण माना जा रहा है, लेकिन असली वजह जांच के बाद सामने आएगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0