सुंदरानी इलेक्ट्रिकल में एंकर कंपनी के नकली उत्पाद जब्त, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Fake products of Anchor Company seized at Sundarani Electrical, arrest case lodged against buyer सुंदरानी इलेक्ट्रिकल में एंकर कंपनी के नकली उत्पाद जब्त, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
 0
सुंदरानी इलेक्ट्रिकल में एंकर कंपनी के नकली उत्पाद जब्त, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

सुंदरानी इलेक्ट्रिकल में एंकर कंपनी के नकली उत्पाद जब्त, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। तेलीबांधा स्थित सुंदरानी इलेक्ट्रिकल दुकान में एंकर कंपनी के नकली विद्युत उपकरण बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली उत्पाद जब्त किए हैं और दुकान संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

आरोपी का विवरण

नाम: ओमप्रकाश सुंदरानी

पिता का नाम: वरियल दास सुंदरानी

उम्र: 42 वर्ष

पता: आनंद नगर, तेलीबांधा, रायपुर

जब्त सामान

थ्री पिन सॉकेट – 41 नग

रेग्युलेटर (फैन) – 30 नग

थ्री पिन टॉप – 25 नग

कुल कीमत: लगभग ₹12,000

मामला कैसे खुला?

दिनांक 25 अगस्त 2025 को पेनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन इंडिया प्रा. लि. के मैनेजर और टीम लीडर ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर सूचना दी थी कि तेलीबांधा स्थित सुंदरानी इलेक्ट्रिकल में एंकर कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं।

पुलिस टीम और कंपनी प्रतिनिधि शिकायत की पुष्टि के लिए मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान दुकानदार ओमप्रकाश सुंदरानी द्वारा पेश किए गए सामान को कंपनी की टीम ने नकली बताया। मौके पर ही गवाहों की मौजूदगी में बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया।

दुकानदार से खरीद–फरोख्त से संबंधित बिल और रसीद मांगी गई, लेकिन कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने नकली सामान को जब्त कर लिया।

दर्ज अपराध

आरोपी के खिलाफ धारा 63 कॉपीराइट एक्ट एवं धारा 349 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर क्राइम नंबर 544/25 में मामला पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0