छत्तीसगढ़ पुलिस की वीआईपी ड्यूटी पर बढ़ा खर्च, इनोवा गाड़ियों का किराया अब ₹4000 प्रतिदिन, हर महीने 1 करोड़ का अतिरिक्त भार

Expenses on VIP duty of Chhattisgarh police increased, rent of Innova cars now ₹4000 per day, additional burden of 1 crore per month छत्तीसगढ़ पुलिस की वीआईपी ड्यूटी पर बढ़ा खर्च, इनोवा गाड़ियों का किराया अब ₹4000 प्रतिदिन, हर महीने 1 करोड़ का अतिरिक्त भार
 0
छत्तीसगढ़ पुलिस की वीआईपी ड्यूटी पर बढ़ा खर्च, इनोवा गाड़ियों का किराया अब ₹4000 प्रतिदिन, हर महीने 1 करोड़ का अतिरिक्त भार

छत्तीसगढ़ पुलिस की वीआईपी ड्यूटी पर बढ़ा खर्च, इनोवा गाड़ियों का किराया अब ₹4000 प्रतिदिन, हर महीने 1 करोड़ का अतिरिक्त भार

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के ऊपर वीआईपी ड्यूटी का वित्तीय बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। अब किराए की इनोवा गाड़ियों के लिए पहले जहां प्रतिदिन ₹2000 किराया दिया जाता था, वहीं अब यह बढ़कर ₹4000 प्रतिदिन कर दिया गया है। यानी पहले के मुकाबले किराया सीधे दोगुना हो गया है।

हर महीने एक करोड़ रुपये तक का खर्च

पुलिस विभाग किराए की इनोवा गाड़ियों का इस्तेमाल वीआईपी सुरक्षा और मूवमेंट के लिए करता है। राज्य में वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों के मूवमेंट के लिए रोजाना सैकड़ों गाड़ियां तैनात की जाती हैं। पहले जहां इन वाहनों पर हर महीने करीब 50 लाख रुपये खर्च होते थे, अब यह आंकड़ा एक करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

वीआईपी मूवमेंट पर पहले ही रोज़ 2 करोड़ रुपये का खर्च

सूत्रों की मानें तो राज्य में वीआईपी ड्यूटी के लिए पुलिस प्रतिदिन करीब 2 करोड़ रुपये खर्च करती है, जिसमें गाड़ियां, सुरक्षा बल, फ्यूल और अन्य लॉजिस्टिक शामिल हैं। अब इनोवा जैसी गाड़ियों का किराया दोगुना होने से यह खर्च और बढ़ने की संभावना है।

सरकार से राहत की उम्मीद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते खर्च को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। विभाग इस बात पर भी विचार कर रहा है कि क्या किराए की जगह अपने बेड़े में नई गाड़ियां जोड़ी जाएं, जिससे लंबे समय में लागत कम हो सके।

बढ़ते खर्च पर सवाल

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सार्वजनिक धन का यह इस्तेमाल उचित है? और क्या वीआईपी ड्यूटी के नाम पर आम जनता की सुविधाओं से समझौता किया जा रहा है?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0