ईवी सब्सिडी अटकी, 50 हजार खरीदारों को अब तक नहीं मिली राशि

EV subsidy stuck, 50 thousand buyers have not received the amount yetईवी सब्सिडी अटकी, 50 हजार खरीदारों को अब तक नहीं मिली राशि
 0
ईवी सब्सिडी अटकी, 50 हजार खरीदारों को अब तक नहीं मिली राशि

ईवी सब्सिडी अटकी, 50 हजार खरीदारों को अब तक नहीं मिली राशि

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने वाले उपभोक्ता सब्सिडी की रकम को लेकर परेशान हैं। राज्य में करीब 50 हजार खरीदारों को अब तक पूरी तरह से सब्सिडी की राशि नहीं मिल पाई है। इन पर कुल बकाया राशि लगभग 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

नए नियमों से बदली व्यवस्था

राज्य सरकार ने हाल ही में ईवी सब्सिडी को लेकर नए प्रावधान लागू किए हैं।

हाइब्रिड वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

इलेक्ट्रिक वाहनों पर गाड़ी की कुल कीमत का कम से कम 10 प्रतिशत और अधिकतम 1 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी।

अगस्त 2022 में लागू हुई थी ईवी पॉलिसी

छत्तीसगढ़ में ईवी वाहनों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए अगस्त 2022 में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू की गई थी। इसके तहत नए ईवी वाहन खरीदने वालों को सब्सिडी का प्रावधान किया गया था। शुरुआती दौर में खरीदारों को इसका लाभ मिला भी, लेकिन सरकार बदलने के बाद से सब्सिडी जारी करने की प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है।

एकमुश्त भुगतान में दिक्कत

सूत्रों के मुताबिक बड़ी राशि बकाया होने की वजह से इसे एकमुश्त जारी करना सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण हो रहा है। यही कारण है कि हजारों उपभोक्ताओं को महीनों से सब्सिडी का इंतजार करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0