सहेली ज्वेलर्स और IPS अभिषेक पल्लव के ठिकानों पर ED-CBI की संयुक्त छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग और महादेव एप कनेक्शन की जांच
सहेली ज्वेलर्स और IPS अभिषेक पल्लव के ठिकानों पर ED-CBI की संयुक्त छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग और महादेव एप कनेक्शन की जांच
दुर्ग, 8 अगस्त 2025 – दुर्ग जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह दुर्ग के नामी सहेली ज्वेलर्स और भूतपूर्व एसपी, आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई शराब घोटाले और महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों एजेंसियों की टीमें सुबह तड़के ही कार्रवाई के लिए रवाना हुईं और एक साथ कई ठिकानों पर दस्तावेजों की गहन पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि सहेली ज्वेलर्स के संचालकों से पूछताछ की जा रही है और बड़ी मात्रा में वित्तीय दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
वहीं भिलाई स्थित आईपीएस अभिषेक पल्लव के आवास पर भी तलाशी जारी है। पल्लव के खिलाफ महादेव एप घोटाले से संबंधित लेनदेन और सम्पर्कों की जांच चल रही है। अधिकारियों ने अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जांच से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई में बड़े खुलासे की संभावना है।
बताया जा रहा है कि महादेव सट्टा एप और शराब घोटाले की जांच में मिले कुछ डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई अंजाम दी गई है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि मनी लॉन्ड्रिंग के इस नेटवर्क में स्थानीय कारोबारी और प्रभावशाली अफसरों की क्या भूमिका रही है।
पृष्ठभूमि में गहराता महादेव एप और शराब घोटाले का मामला
छत्तीसगढ़ में चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा एप घोटाला और शराब बिक्री में मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में पहले भी कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। अब दुर्ग जिले के ये नए ठिकाने जांच के घेरे में आए हैं, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल दोनों स्थानों पर छापेमारी जारी है, और ईडी-सीबीआई की टीमें आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1