जगदलपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रहे मुख्य अतिथि विज्ञान तीर्थ दर्शन अभियान की शुरुआत, बस्तर में वैज्ञानिक चेतना को मिलेगा नया विस्तार
जगदलपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रहे मुख्य अतिथि
विज्ञान तीर्थ दर्शन अभियान की शुरुआत, बस्तर में वैज्ञानिक चेतना को मिलेगा नया विस्तार
रायपुर | 28 फरवरी 2026 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जगदलपुर में विज्ञान एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने हेतु एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ। समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नवाचार एवं शोध संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा समाज में विज्ञान के महत्व को सशक्त रूप से स्थापित करना रहा। इस अवसर पर बस्तर अंचल में विज्ञान आधारित अनुसंधान को आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा “विज्ञान तीर्थ दर्शन अभियान” की शुरुआत की घोषणा की गई। इस अभियान के अंतर्गत युवा वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों को देश के प्रमुख वैज्ञानिकों के जन्मस्थलों और विज्ञान से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा, जिससे उनमें वैज्ञानिक प्रेरणा और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित हो सके।
कार्यक्रम में “दण्डकारण्य आमचो बस्तर विज्ञान महोत्सव” का विमोचन भी किया गया। यह विज्ञान महोत्सव मार्च से सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ संचालित होंगी, जिनमें
सोझ-गोठ (छात्र एवं वैज्ञानिक संवाद),
जोहार प्रकृति (ग्राम समिति कार्यशालाएँ),
बस्तर अनुसंधान (लोक विज्ञान सम्मेलन),
लोक-वैद्य सभा (पारंपरिक वैद्य विज्ञान पर शोध एवं कार्यशाला),
विकास यात्रा (प्रबुद्ध जनों की गोलमेज संगोष्ठी)
शामिल हैं।
समारोह में भोपाल एवं रायपुर से आए वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नवीनतम आयामों, अनुसंधान संभावनाओं और नवाचार आधारित विकास पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधार्थियों में वैज्ञानिक चेतना के प्रसार का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. प्रशांत कवीश्वर, सीएसआईआर भोपाल के निदेशक डॉ. थल्लाडा भास्कर, विज्ञान भारती के श्री विवस्वान तथा बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पांडेय, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का यह आयोजन बस्तर क्षेत्र में विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0