क्रेडिट कार्ड बना सकता है राजा भी और रंक भी: बचना है कर्ज के जाल से तो जानिए ये 8 गलतियां और 5 बड़े फायदे

 0
क्रेडिट कार्ड बना सकता है राजा भी और रंक भी: बचना है कर्ज के जाल से तो जानिए ये 8 गलतियां और 5 बड़े फायदे

आज के डिजिटल दौर में क्रेडिट कार्ड हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। शॉपिंग से लेकर मेडिकल इमरजेंसी तक, यह हर मोड़ पर काम आता है। लेकिन सावधान! अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया तो यह आपकी जेब खाली कर सकता है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ आम गलतियों से बचकर और इसके सही फायदों को समझकर आप आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं।

ये 8 गलतियां न करें, वरना डूब सकते हैं कर्ज में:

1. कम से कम भुगतान करना (Minimum Payment): इससे ब्याज लगातार बढ़ता है और मूल राशि खत्म नहीं होती।

2. क्रेडिट लिमिट से ज्यादा खर्च: इससे क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ता है।

3. असमय भुगतान: लेट फीस और ब्याज दोहरी मार करते हैं।

4. बहुत सारे कार्ड रखना: हर कार्ड का ट्रैक रखना मुश्किल होता है, जिससे बिल भूल सकते हैं।

5. बिना ज़रूरत खर्च: ऑफर के चक्कर में फिजूलखर्ची हो जाती है

6. कैश विदड्रॉ करना: कैश निकालने पर तुरंत ब्याज लगना शुरू हो जाता है।

7. बिल को न पढ़ना: कई बार गलत चार्ज लग जाते हैं जो समय पर पकड़ में नहीं आते।

8. ऑटो डेबिट चालू न रखना: भूलवश देरी से भुगतान हो सकता है।

अब जानिए क्रेडिट कार्ड के 5 फायदे जो समझदारी से इस्तेमाल करने पर मिलते हैं:

1. इमरजेंसी में मददगार: जब जेब खाली हो, तब क्रेडिट कार्ड जीवन रक्षक बन सकता है।

2. बिल्ड क्रेडिट स्कोर: समय पर भुगतान से अच्छा स्कोर बनता है जो भविष्य में लोन लेने में मदद करता है।

3. रिवार्ड्स और कैशबैक: कई कार्ड शॉपिंग पर पॉइंट्स और कैशबैक देते हैं।

4. फ्री ट्रैवल और इंश्योरेंस: कुछ कार्ड में ट्रैवल इंश्योरेंस और फ्री लाउंज एक्सेस जैसी सुविधाएं होती हैं।

5. बाय नाउ पे लेटर: बड़ी खरीददारी को EMI में बदलने का विकल्प भी मिलता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0