लगातार बारिश से चिंगरापगार वाटरफॉल की खूबसूरती बढ़ी, लेकिन स्टंटबाजी ने बढ़ाया खतरा — वीडियो वायरल

Continuous rains increased the beauty of Chingrapar Waterfall, but stunting increased the danger - video viral लगातार बारिश से चिंगरापगार वाटरफॉल की खूबसूरती बढ़ी, लेकिन स्टंटबाजी ने बढ़ाया खतरा — वीडियो वायरल
 0
लगातार बारिश से चिंगरापगार वाटरफॉल की खूबसूरती बढ़ी, लेकिन स्टंटबाजी ने बढ़ाया खतरा — वीडियो वायरल

लगातार बारिश से चिंगरापगार वाटरफॉल की खूबसूरती बढ़ी, लेकिन स्टंटबाजी ने बढ़ाया खतरा — वीडियो वायरल

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लगातार हो रही बारिश ने चिंगरापगार वाटरफॉल की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। हर तरफ हरियाली और झरने की गूंज सैलानियों को अपनी ओर खींच रही है। लेकिन इसी बीच कुछ युवा पर्यटक मस्ती के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे।

रविवार को वाटरफॉल के पास एक बेहद खतरनाक नजारा सामने आया। एक युवक पेड़ की जटा पकड़कर वाटरफॉल के नीचे उतरने की कोशिश करता नजर आया। नीचे चट्टानों पर फिसलन होने के कारण यह हरकत किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकती थी। यही नहीं, युवक की इस हरकत से वहां मौजूद अन्य लोगों की जान भी जोखिम में पड़ गई थी।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक पेड़ की जटा से लटकता दिख रहा है और नीचे उतरने का प्रयास कर रहा है। कुछ ही देर बाद उसे कठिनाई होने लगती है। इसे देखकर वहां मौजूद बाकी लोग भी उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं।

गौरतलब है कि वाटरफॉल क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। नीचे की चट्टानें अत्यधिक फिसलन भरी हैं और एक छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।

स्थानीय प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक वाटरफॉल घूमने पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को यहां सुरक्षा गार्ड तैनात करने के साथ-साथ चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग करनी चाहिए, ताकि कोई भी सैलानी इस तरह की जोखिम भरी हरकत न कर सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0