ACB का डर, कांग्रेस नेता की साजिश और 70 लाख की वसूली!”
रायपुर में एक ऐसा केस सामने आया है, जिसे सुनकर कानून और राजनीति दोनों पर सवाल उठना लाज़मी है। हसन आबिदी, जो खुद को कांग्रेस से जुड़ा नेता बताता है, उसने एक महिला पटवारी के पति राजेश सोनी को इतना डरा दिया कि उसने बिना कुछ बोले 70 लाख रुपए और 3500 वर्गफुट की ज़मीन तक सौंप दी। और ये सब कैसे? सिर्फ़ ACB और EOW की फर्जी धौंस दिखाकर!
‘नेता जी’ की चालें – जानिए पूरा स्क्रिप्ट जैसे प्लान
हसन आबिदी ने राजेश सोनी को बताया कि उसके खिलाफ ACB (Anti-Corruption Bureau) और EOW (Economic Offenses Wing) में शिकायत पहुंच गई है। और वो खुद इन एजेंसियों में बहुत “ऊंचे संपर्क” रखता है।
उसने धमकाया –
अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी, तो तुम्हारे खिलाफ जांच शुरू करवा दूंगा, नौकरी भी जाएगी, जेल भी हो जाएगी।
राजेश और उनकी पटवारी पत्नी इस जाल में फंस गए। डर इतना गहरा था कि उन्होंने हसन की हर डिमांड माननी शुरू कर दी।
पैसे और जमीन की कहानी
अब तक हसन आबिदी ने ₹71 लाख कैश में ले लिए।
इसके अलावा, 3500 स्क्वायर फीट की कीमती ज़मीन भी अपने नाम करवा ली।
जब उसने ₹2.5 करोड़ की अगली मांग की, तब राजेश को लगा – अब और नहीं!
‘ACB में नाम कटवा दूंगा’, ‘EOW में कोई देख नहीं पाएगा फाइल’: हसन की फर्जी धमकियां
हसन रोज़-रोज़ ये दावा करता कि उसका प्रशासन और अफसरों पर पूरा कंट्रोल है।
कहता था –
EOW वाले मेरी बात काटते नहीं, ACB में मेरी सीधी पहुंच है।
इस तरह वह राजेश से लगातार किश्तों में पैसे ठगता रहा।
आखिरकार शिकायत और गिरफ्तारी
राजेश सोनी ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
वित्तीय लेन-देन और दस्तावेज़ों की जांच के बाद हसन आबिदी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
अब उसके खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

