कांग्रेस सरकार चली गई लेकिन डेबर बंधुओ की अकड़ नहीं गई जेल पहरी से बदसलूकी FIR दर्ज..

Congress government is gone but the arrogance of Debar brothers has not gone away, FIR lodged for misbehavior with jail guard. कांग्रेस सरकार चली गई लेकिन डेबर बंधुओ की अकड़ नहीं गई जेल पहरी से बदसलूकी FIR दर्ज..
 0
कांग्रेस सरकार चली गई लेकिन डेबर बंधुओ की अकड़ नहीं गई जेल पहरी से बदसलूकी FIR दर्ज..

जेल पहरी से बदसलूकी: अनवर डेबर के बेटे शोएब पर एफआईआर, 3 महीने का मुलाकात प्रतिबंध

रायपुर। शराब घोटाला मामले में लंबे समय से रायपुर केंद्रीय जेल में बंद कारोबारी अनवर डेबर के बेटे शोएब डेबर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही, शोएब पर तीन महीने तक जेल में मुलाकात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना ऐसे हुई

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को अनवर डेबर से मुलाकात के लिए उनके अधिवक्ता ने जेल में प्रवेश की अनुमति ली थी। इस दौरान अधिवक्ता के साथ उनका बेटा शोएब भी पहुंच गया। मुलाकात कक्ष में शोएब ने जेल पहरी मोहन लाल वर्मा से बदसलूकी करते हुए विवाद शुरू कर दिया।

अधिकारियों की कार्रवाई

इस घटना की शिकायत जेल प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों से की। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद शोएब के जेल में प्रवेश पर तीन माह के लिए पाबंदी लगा दी गई।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार को हर सप्ताह मिलने का समय दिया जाता है, लेकिन अधिवक्ता मुलाकात के दौरान परिवार के किसी सदस्य का आना नियमों के खिलाफ है। इसके बावजूद शोएब मुलाकात में आ गया, जो गैरकानूनी है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0