संविधान यात्रा पर सियासी घमासान: अरुण साव बोले- कांग्रेस को अब संविधान की याद आ रही है

 0
संविधान यात्रा पर सियासी घमासान: अरुण साव बोले- कांग्रेस को अब संविधान की याद आ रही है

रायपुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस की 'संविधान बचाओ यात्रा' पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दरअसल 'स्वार्थ सिद्धि यात्रा' है, जो जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए निकाली जा रही है। रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान साव ने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा अपने स्वार्थ के लिए संविधान का उल्लंघन किया है। अब जब वह लंबे समय से सत्ता से बाहर है और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है, तभी उसे संविधान की याद आ रही है।"

भाजपा के लिए संविधान सर्वोपरि

डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए संविधान सर्वोच्च है और सरकार पूरी तरह संविधान के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने संविधान से खिलवाड़ किया, और अब वही पार्टी उसे बचाने की बात कर रही है।

नक्सल अभियान को बताया राष्ट्रहित में

साव ने नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, “जो राष्ट्रभक्त हैं, वे सरकार के अच्छे कार्यों का समर्थन कर रहे हैं, और यही आदर्श राजनीति का संकेत है।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद और अलगाववाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है, जिसकी पूरी दुनिया सराहना कर रही है।

2026 तक नक्सलियों का समूल नाश का लक्ष्य

उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार ने 2026 तक देश से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अत्याधुनिक तकनीक और रणनीति का सहारा ले रही हैं। एएआई जैसी संस्थाओं की मदद से जमीनी और तकनीकी स्तर पर काम किया जा रहा है ताकि नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0